केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय एजेंसी ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए अदालत से केजरीवाल को पांच दिन के लिए उसकी हिरासत में भेजने का भी अनुरोध किया। विशेष न्यायधीश अमिताभ रावत ने हिरासत संबंधी अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया।
अरविंद केजरीवाल ने अदालत के समक्ष दावा किया कि वह इस मामले में निर्दोष हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) भी निर्दोष है। न्यायाधीश से अनुमति मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने औपचारिक रूप से आप के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया।
तिहाड़ केंद्रीय कारागार से केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार करने की अर्जी दी। आप नेता आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में कारागार में है जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…