insamachar

आज की ताजा खबर

CBI
भारत

CBI ने रिश्वत मामले में एक सैन्‍य अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने सेना के एक अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि दिल्ली स्थित सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के घर पर तलाशी के दौरान तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि के साथ दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की गई। जांच एजेंसी ने विनोद कुमार के राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित घर से 10 लाख रुपये की नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। ब्‍यूरो ने बताया कि रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा और उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली तथा दुबई स्थित रक्षा उत्पाद निर्माण और निर्यात में शामिल एक कंपनी के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जहां उन्‍हें 23 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा: यह कार्रवाई भारत सरकार की ‘भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस’ की घोषित नीति के तहत की गई है। अधिकारी की गिरफ्तारी कानूनी और संस्थागत ढांचों के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के प्रति सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *