केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गेनबिटकॉइन क्रिप्टो करेंसी घोटाले के सिलसिले में देश भर में 60 से ज़्यादा जगहों पर छापेमारी की है। दिल्ली एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर और बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें मुख्य आरोपियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
इस घोटाले को 2015 में अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज और उनके एजेंटों के नेटवर्क ने मिलकर शुरू किया था। इस धोखाधड़ी वाली स्कीम में निवेशकों को 18 महीनों तक बिटकॉइन में 10 प्रतिशत मासिक के आकर्षक रिटर्न का वादा करके लुभाया गया था।
इस मामले में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में देश भर में कई प्राथमिकी दर्ज की गईं थीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…