केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन स्थानीय महिलाओं के बीच विश्वास बहाली के अपने उपायों के तहत संदेशखालि में एक शिविर स्थापित किया है, जिन्हें कथित तौर पर उनके यौन उत्पीड़न के बारे में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष बोलने को लेकर परेशान किया जा रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
अधिकारियों ने कहा कि शिविर की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से जांच अधिकारियों को मौके पर काम करने और जानकारी एकत्र करने का अवसर भी मिलेगा।
यह कदम कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा जांच एजेंसी को उन मामलों में विश्वास बहाली के उपाय करने के निर्देश की पृष्ठभूमि में उठाया गया है, जहां शिकायतकर्ता पर्याप्त सुरक्षा चाहती हैं।
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…
उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…
भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…
भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…
भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के…