बिज़नेस

CBIC अध्यक्ष ने हरियाणा के रोहतक में जीएसटी भवन का उद्घाटन किया

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने हरियाणा के रोहतक में सीजीएसटी रोहतक कमिश्नरेट के एक आधिकारिक परिसर जीएसटी भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य (जीएसटी, कानूनी, सीएक्स और एसटी); शशांक प्रिया, मुख्य आयुक्त सीजीएसटी पंचकूला जोन मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीबीआईसी के वरिष्ठ अधिकारी और सीजीएसटी रोहतक कमिश्नरेट, पंचकूला जोन के अधिकारी और स्टाफ भी उपस्थित थे।

रोहतक में सबसे पसंदीदा स्थानों में स्थित यह परियोजना हरियाणा के प्रमुख जिलों से कनेक्टिविटी के केंद्र में है और जीएसटी करदाताओं को आसान व त्वरित पहुंच की सुविधा प्रदान करती है। यह रोहतक बस स्टैंड से लगभग 3 किमी की दूरी पर है। अमृत काल में परियोजना का उद्घाटन नए भारत की शक्ति को दिखाता है।

संजय कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए और कार्य क्षेत्र के भविष्य की जरूरतों को पूरा करते हुए कोविड-19 महामारी के बावजूद परियोजना आवंटित बजट के भीतर पूरी हो गई।

संजय कुमार अग्रवाल ने इस परियोजना के प्रबंधन के साथ-साथ विभाग के लिए बड़े पैमाने पर आधारभूत अवसंरचना के विकास की तैयारी के लिए मुख्य आयुक्त सीजीएसटी पंचकूला जोन के नेतृत्व में इस परियोजना में शामिल सभी अधिकारियों, एजेंसियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार आधारभूत अवसंरचना के विकास के लिए लगातार सहायता और प्रोत्साहन दे रही है जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि वित्त मंत्रालय ने पिछले 10 वित्तीय वर्षों (यानी, 2014-24) में सीबीआईसी की आवासीय और कार्यालय भवन परियोजनाओं को लगभग 4,600 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

सीबीआईसी के सदस्य शशांक प्रिया ने अपना अनुभव साझा किया और कहा कि जब वह 34 वर्ष पहले विभाग में शामिल हुए थे, तब बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं और कार्यालय किराए के परिसर में चलाया जाता था। उन्होंने कहा, कि यह नया भवन निश्चित रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करेगा जिससे आउटपुट में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि करदाताओं की संख्या बढ़ रही है, हमें आसान अनुपालन की दिशा में उन्हें सुविधाजनक बनाने के लिए अधिक साधनों और आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता है।

सीजीएसटी पंचकूला जोन के मुख्य आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीबीआईसी के लिए भविष्य के लिए कार्य स्थान प्राप्त करना गर्व और खुशी की बात है, जो न केवल समय सीमा के भीतर बल्कि स्वीकृत बजट के भीतर भी पूरा हो गया है।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

42 मिनट ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

50 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

55 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

1 घंटा ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

4 घंटे ago