सीबीएसई इस वर्ष से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू करेगा। हालांकि, कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह ही भौतिक रूप से किया जाएगा।
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड ने दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस वर्ष की परीक्षा से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग शुरू करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इस वर्ष से कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए वैकल्पिक होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने बताया कि वह कल सुबह 11 बजे परीक्षा संचालन और ऑन-स्क्रीन मार्किंग के दिशानिर्देशों को समझाने के लिए एक लाइव वेबकास्ट का आयोजन करेगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लंबित मुद्दों…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…
भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…