भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने (i) जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस लिमिटेड की कुल चुकता शेयर पूंजी की 42.99 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण, और (ii) जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड की कुल चुकता शेयर पूंजी के 71.79 प्रतिशत अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
इस प्रस्तावित संयोजन में (i) जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड (जेएमएफएल) द्वारा जेएम फाइनेंशियल क्रेडिट सॉल्यूशंस लिमिटेड (जेएमएफसीएसएल) की कुल चुकता शेयर पूंजी का 42.99 प्रतिशत अधिग्रहण, और (ii) जेएमएफसीएसएल द्वारा जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ( जेएमएफएआरसी ) की कुल चुकता शेयर पूंजी के 71.79 प्रतिशत अधिग्रहण शामिल है।
जेएम फाइनेंशियल ग्रुप (जेएमएफएल ग्रुप ) का संचालन और नियंत्रण जेएमएफएल के पास है , जो स्वयं और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से एकीकृत और विविध वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। यह बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध कंपनी है। जेएमएफएल के प्राथमिक व्यवसाय में निवेश बैंकिंग व्यवसाय, निजी इक्विटी फंड प्रबंधन, निजी संपत्ति और पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं का संचालन शामिल है।
जेएमएफएल की सहायक कंपनी जेएमएफसीएसएल नॉन डिपोसिट क्षेत्र की महत्वपूर्ण कंपनी है, जिसे एक निवेश और ऋण कंपनी के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) के साथ पंजीकृत मध्यम स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वर्तमान में यह थोक ऋण गतिविधियों, रियल एस्टेट वित्तपोषण और कॉर्पोरेट वित्तपोषण में संलग्न है।
जेएमएफएआरसी, जेएमएफएल की सहायक और सिक्योरिटाइजेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड एनफोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटरेस्ट एक्ट 2002 के तहत भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है। यह बैंकों और वित्तीय संस्थानों की जोखिम वाली परिसंपत्तियों के अधिग्रहण और उनके समाधान के लिए बनाई गई नीतियों के कार्यान्वयन में लगी है।
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और दशहरे का पर्व आज देशभर में…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे। आगमन…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड…
ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण आज से…