भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने प्रोटोस इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (प्रोटोस) और पहाड़पुर कूलिंग टावर्स लिमिटेड (पहाड़पुर) द्वारा थाइसेनक्रुप इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्तावित संयोजन में लक्ष्य की अतिरिक्त शेयरधारिता का प्रोटोस और पहाड़पुर द्वारा अधिग्रहण शामिल है।
प्रोटोस, अन्य बातों के साथ-साथ: (i) स्टील, सीमेंट, चीनी, आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपकरण, मशीनरी और कच्चे माल और (ii) कई औद्योगिक उत्पादों का विनिर्माण करने वाली कंपनियों के एजेंट के रूप में कार्य करने में संलग्न है। यह लक्ष्य का एकमात्र विक्रय एजेंट भी है। यह चीनी उद्योग के उन ग्राहकों की पहचान करता है जो लक्ष्य से चीनी उपकरण/संयंत्र खरीदने के इच्छुक हैं और ऐसी व्यवस्था के लिए लक्ष्य से कमीशन कमाता है।
प्रोटोस समूह, अन्य बातों के साथ-साथ, औद्योगिक निरीक्षण सेवाएं और औद्योगिक प्रमाणन सेवाएं प्रदान करने में संलग्न है।
पहाड़पुर औद्योगिक शीतलन प्रणाली के निर्माण और बिक्री, बिजली उत्पादन (पवन के माध्यम से) और गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं में संलग्न है।
पहाड़पुर समूह अन्य बातों के साथ-साथ : (ए) वाणिज्यिक और आवासीय रियल एस्टेट परियोजनाओं के विकास, किराया और विपणन; और (बी): (i) लचीली पैकेजिंग, पाउच और रिटॉर्ट पाउच; और (ii) भारत में औद्योगिक वाल्व और औद्योगिक पंप की निर्माण और बिक्री में संलग्न है।
लक्ष्य निम्नलिखित प्रदान करने में संलग्न है: (ए) विभिन्न उद्योगों और बिक्री उपरांत सेवाओं में टर्नकी परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवाएं; (बी) विभिन्न औद्योगिक उत्पादों का निर्माण और बिक्री; और (सी) संयंत्रों के लिए संचालन और रखरखाव।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…