बिज़नेस

CCI ने मार्स, इनकॉर्पोरेटेड द्वारा केलानोवा के सभी बकाया इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मार्स, इनकॉर्पोरेटेड द्वारा केलानोवा के सभी बकाया इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित सम्मिलन में मार्स, इनकॉर्पोरेटेड (मार्स) द्वारा केलानोवा के सभी बकाया इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की परिकल्पना निम्न प्रकार की गई है:

  • मर्जर सब, एक्वायरर 10वीबी8 एलएलसी (एक्वायरर) की प्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, केलानोवा के साथ विलय करेगी; और
  • केलानोवा एक जीवित इकाई होगी और मार्स की अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनेगी।

एक्वायरर एक सीमित देयता कंपनी है जो विशेष रूप से प्रस्तावित सम्मिलन के लिए बनाई गई है और मार्स की प्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

मार्स का मुख्यालय मैकलीन, वर्जीनिया, अमेरिका में है और यह अपना व्यवसाय तीन क्षेत्रों में संचालित करता है: (i) स्नैकिंग, (ii) खाद्य एवं पोषण, और (iii) पेटकेयर। भारत में, मार्स स्नैकिंग डिवीजन केवल मिष्ठान कन्फेक्शनरी, जैसे चॉकलेट कन्फेक्शनरी और चीनी कन्फेक्शनरी, साथ ही गोंद की आपूर्ति करता है।

केलानोवा (पूर्व में केलॉग कंपनी) न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध एक डेलावेयर निगम है। केलानोवा मुख्य रूप से स्नैक्स और सुविधाजनक खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विपणन करती है। भारत में, केलानोवा केवल ब्रेकफास्ट अनाज और आलू कुरकुरे की आपूर्ति करता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago