बिज़नेस

सीसीआई ने टाटा संस द्वारा बेट्री इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस) प्राइवेट लिमिटेड से टाटा प्ले लिमिटेड (टाटा प्ले) में कुछ अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टाटा संस) द्वारा बेट्री इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस) प्राइवेट लिमिटेड से टाटा प्ले लिमिटेड (टाटा प्ले) में कुछ अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में टाटा संस द्वारा टाटा प्ले में 10 प्रतिशत शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है।

टाटा संस एक निवेश होल्डिंग कंपनी है जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक कोर निवेश कंपनी के रूप में पंजीकृत है और इसे “प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण नॉन डिपॉजिट लेने वाली कोर निवेश कंपनी” के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

टाटा प्ले, जिसे पहले टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था, भारत के अग्रणी कंटेंट वितरण प्लेटफार्मों में से एक है जो पे टीवी और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सेवाएं प्रदान करता है। यह डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) टेलीविजन सेवाएं प्रदान करता है, जो विभिन्न शैलियों और भाषाओं में प्रसारकों के उपग्रह टेलीविजन चैनल और प्लेटफॉर्म सेवाएं प्रदाता है। टाटा प्ले, टाटा प्ले बिंज नामक एक ओटीटी प्लेटफॉर्म भी प्रदान करता है, जो एकल यूजर इंटरफेस पर विविध और लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स की सेवाएं प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

39 मिनट ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

41 मिनट ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

45 मिनट ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

50 मिनट ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

52 मिनट ago