बिज़नेस

सीसीआई ने कंटीन्यूम एनर्जी द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी होल्डिंग्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंज़ूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में कंटीन्यूम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (सीईपीएल) द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी होल्डिंग्स लिमिटेड (कंटीन्यूम एसजी) की 26% इक्विटी शेयरधारिता को क्लीन एनर्जी इन्वेस्टिंग प्राइवेट लिमिटेड से खरीदने की योजना है। इस प्रस्तावित संयोजन के बाद, कंटीन्यूम एसजी, सीईपीएल की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

सीईपीएल सिंगापुर गणराज्य के कानूनों के तहत स्‍थापित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। यह एक होल्डिंग कंपनी के तौर पर काम करती है और अन्‍य बातों के अलावा अपनी लक्षित कंपनी की प्रमोटर है। भारत में, सीईपीएल की संबद्ध कंपनियाँ, खास तौर पर, नवीकरणीय ऊर्जा के उत्‍पादन के कारोबार में संलग्‍न हैं।

कंटीन्यूम एसजी भी सिंगापुर गणराज्य के कानूनों के तहत स्‍थापित एक लिमिटेड कंपनी है। यह भारत में कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (कंटीन्यूम इंडिया) और कंटीन्यूम इंडिया की सहायक कंपनियों के ज़रिए मौजूद है, जो नवीकरणीय ऊर्जा के उत्‍पादन के कारोबार में संलग्‍न हैं।

Editor

Recent Posts

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

40 मिनट ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

46 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

53 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

56 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

58 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

1 घंटा ago