बिज़नेस

CCI ने स्टारसिन द्वारा फॉस्रॉक टॉप वन लिमिटेड, फॉस्रॉक टॉप टू लिमिटेड और फॉस्रॉक सप्लाई एफजेडई के अधिग्रहण को मंज़ूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने स्टारसिन होल्डिंग फ्रांस एसएएस (स्टारसिन) द्वारा फॉस्रॉक टॉप वन लिमिटेड, फॉस्रॉक टॉप टू लिमिटेड और फॉस्रॉक सप्लाई एफजेडई के अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में कॉम्पैग्नी डे सेंट-गोबैन एस.ए. (सेंट-गोबैन) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी, स्टारसिन द्वारा फॉस्रॉक टॉप वन लिमिटेड, फॉस्रॉक टॉप टू लिमिटेड और फॉस्रॉक सप्लाई एफजेडई (सामूहिक रूप से, ‘लक्षित कंपनियाँ’) के जारी किए गए शेयरों का 100% अधिग्रहण शामिल है। उक्त लक्षित कंपनियाँ फॉस्रॉक ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड (फॉस्रॉक) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियाँ हैं।

स्टारसिन, अपनी सहयोगी कंपनियों या किसी अन्य कंपनी जिसमें इसकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है, के लाभ के लिए रणनीति और व्यावसायिक विकास, कानूनी, वित्तीय, लेखा, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन सेवाओं सहित सेवाओं की एक श्रृंखला प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, स्टारसिन शेयरों और प्रतिभूतियों के अधिग्रहण, सब्सक्रिप्शन, होल्डिंग, प्रबंधन और निपटान में शामिल है।

सेंट-गोबैन के व्यव्साय के क्षेत्रों में भवन निर्माण और आवास के लिए उत्पादों, समाधानों और सेवाओं का उत्पादन और बिक्री शामिल है, जिसमें बिल्डिंग ग्लास, प्लास्टर बोर्ड, छत, इन्सुलेशन उत्पाद, मोर्टार और बिल्डिंग केमिकल और पाइप शामिल हैं। सेंट-गोबैन हाई परफार्मेंस साल्यूशन्स भी बनाती है जैसे (ए) ऑटोमोटिव ग्लास; (बी) सिरेमिक्स; (सी) एब्रेसिव; और (डी) परफार्मेंस प्लास्टिक।

फॉस्रॉक निर्माण उद्योग के लिए हाई फरफार्मेंस, लो वाल्यूम वाले केमिकलों की अंतर्राष्ट्रीय निर्माता और आपूर्तिकर्ता है, जो कुछ निर्माण सामग्री और केमिकल आधारित मिश्रण पर केंद्रित है। फॉस्रॉक टॉप वन और फॉस्रॉक टॉप टू यूनाइटेड किंगडम में शामिल होल्डिंग कंपनियाँ हैं और फॉस्रॉक सप्लाई संयुक्त अरब अमीरात में शामिल एक ट्रेडिंग कंपनी है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

11 घंटे ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

11 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…

11 घंटे ago

WWF-इंडिया EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया, नागरिकों से पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…

11 घंटे ago

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

18 घंटे ago