बिज़नेस

CCI ने पतंजलि आयुर्वेद के होम एंड पर्सनल केयर (एचपीसी) इकाई के पतंजलि फूड्स द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) के होम एंड पर्सनल केयर (एचपीसी) इकाई को पतंजलि फूड्स लिमिटेड (पीएफएल) द्वारा अधिग्रहित करने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के होम एंड पर्सनल केयर बिजनेस इकाई (गैर-खाद्य व्यवसाय) का अधिग्रहण शामिल है।

पतंजलि फूड्स लिमिटेड (पीएफएल) तिलहनों के प्रसंस्करण, खाद्य उपयोग के लिए कच्चे तेल के शोधन, तेल खली के उत्पादन, सोया से खाद्य उत्पादों और डाउनस्ट्रीम और अपस्ट्रीम प्रसंस्करण से मूल्य वर्धित उत्पादों और तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता, स्वास्थ्य वस्तुएं जिनमें मुख्य रूप से खाद्य, बिस्कुट और पौष्टिक औषधि पदार्थ और उत्पाद निर्माण में संलग्न हैं। इसके अतिरिक्त यह पवन ऊर्जा से बिजली के उत्पादन और विभिन्न उत्पादों के व्यापार में भी लगी हुई है।

पीएएल हर्बो खनिज, जड़ी-बूटियों और खनिजों से निर्मित आयुर्वेदिक दवाओं तथा होम एंड पर्सनल केयर, वस्तुओं के विनिर्माण, व्यापार, पैकिंग, लेबलिंग, डेयरी उत्पाद और चावल के थोक व्यापार कार्य में लगी हुई है। पीएएल द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक उत्पादों में, व्यक्तिगत देखभाल और स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

2 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

2 घंटे ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

2 घंटे ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

2 घंटे ago