सीसीआई ने एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा एक्सिस सिक्योरिटीज के पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड के पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन, भारत में एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड (हस्तांतरणकर्ता) के पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा व्यवसाय के एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा हस्तांतरणकर्ता से (टार्गेट बिजनेस) अधिग्रहण के रूप में है।
अधिग्रहणकर्ता म्यूचुअल फंड व्यवसाय का प्रबंधन करता है और पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने के व्यवसाय से भी जुड़ा हुआ है। अधिग्रहणकर्ता ने श्रेणी-II और श्रेणी-III वैकल्पिक निवेश फंडों में कई रणनीतियों से युक्त वैकल्पिक निवेश फंडों की स्थापना और प्रबंधन भी किया है।
लक्षित व्यवसाय में भारत में हस्तांतरणकर्ता का पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा व्यवसाय शामिल है।





