बिज़नेस

सीसीआई ने त्रिवेणी अर्थमूवर्स के एमडीओ व्यवसाय को त्रिवेणी अर्थमूवर्स और इंफ्रा में विभाजित करने और लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी द्वारा त्रिवेणी अर्थमूवर्स और इंफ्रा के शेयरों के अधिग्रहण के संयोजन को स्वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने त्रिवेणी अर्थमूवर्स के एमडीओ व्यवसाय को त्रिवेणी अर्थमूवर्स और इंफ्रा में विभाजित करने और लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी द्वारा त्रिवेणी अर्थमूवर्स और इंफ्रा के शेयरों के अधिग्रहण के संयोजन को स्वीकृति दे दी है।

इस संयोजन में त्रिवेणी अर्थमूवर्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईएमपीएल) के खनन विकास और संचालन (एमडीओ) व्यवसाय को त्रिवेणी अर्थमूवर्स और इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (टीईआईपीएल) में विभाजित करने; लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एलएमईएल) द्वारा टीईआईपीएल में 79.82% शेयरधारिता का अधिग्रहण; तथा टीईआईपीएल द्वारा लॉयड्स सूर्या प्राइवेट लिमिटेड (लॉयड्स सूर्या) में बहुलांश शेयरधारिता का अधिग्रहण करने की परिकल्पना की गई है ।

टीईएमपीएल अपने एमडीओ व्यवसाय के माध्यम से लौह अयस्क, कोयला, बेराइट और मैंगनीज से संबंधित खान विकास और संचालन के व्यवसाय में संलग्न है। एमडीओ सेवाओं में अन्वेषण और संसाधन मूल्यांकन, खान विकास, खनन संचालन, प्रसंस्करण और लाभप्रदता, परिवहन और रसद शामिल हैं।

एलएमईएल को 1977 में लौह अयस्क खनन कंपनी के रूप में निगमित किया गया था। वर्तमान में, इसके व्यवसाय खंडों में शामिल हैं: (ए) लौह अयस्क खनन; (बी) डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (स्पंज आयरन) उत्पादन; (सी) कैप्टिव बिजली का उत्पादन; और (डी) पेलेट ट्रेडिंग।

टीईआईपीएल नई निगमित इकाई है और वर्तमान में भारत या विदेश में इसका कोई व्यावसायिक संचालन नहीं है।

लॉयड्स सूर्या एलएमईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसका पंजीकृत कार्यालय भारत के महाराष्ट्र, में है। इसने हाल ही में परिचालन शुरू किया है और वित्त वर्ष 2023-24 में इसका कोई व्यावसायिक संचालन नहीं है।

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

8 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

9 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

9 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

9 घंटे ago