बिज़नेस

CCI ने अपोलो हेल्थको में एडवेंट द्वारा अधिग्रहण करने, केइमेड में अपोलो हेल्थको द्वारा अधिग्रहण करने और केइमेड का अपोलो हेल्थको में विलय करने से जुड़े संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अपोलो हेल्थको में एडवेंट (रास्मेली के माध्यम से) द्वारा अधिग्रहण करने, केइमेड में अपोलो हेल्थको द्वारा अधिग्रहण करने और केइमेड का अपोलो हेल्थको में विलय करने से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।

रास्मेली लिमिटेड (रास्मेली) साइप्रस में निगमित एक इकाई है जिसका मुख्य कार्य निवेश करना है और भारत में इसकी कोई गतिविधि या उपस्थिति नहीं है। रास्मेली पर अप्रत्यक्ष रूप से कुछ निकायों का स्वामित्व है, जिनका स्वामित्व कुछ फंडों/सीमित साझेदारी के पास होगा, जिन्हें अंततः एडवेंट इंटरनेशनल, एल.पी. (एडवेंट) द्वारा प्रबंधित किया जाता है। एडवेंट कुछ क्षेत्रों में निवेश पर अपना ध्यान केंद्रित करती है, जिनमें व्यापार और वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा, औद्योगिक, खुदरा, उपभोक्ता और अवकाश और प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड (एएचईएल) अन्य बातों के साथ-साथ भारत में निम्नलिखित सेवाएं मुहैया कराने के व्यवसाय में संलग्न है: (i) अस्पतालों के संचालन और प्रबंधन सहित तृतीयक और द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाएं; (ii) स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए अस्पताल परियोजना परामर्श सेवाएं, ब्रांडिंग और परिचालन प्रबंधन सहायता सेवाएं प्रदान करना; और (iii) खुदरा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य क्लीनिक, प्रसव केंद्र, अल्पावधि सर्जरी केंद्र, शर्करा प्रबंधन केंद्र, दंत चिकित्सा एवं डायलिसिस केंद्र और नैदानिक ​​सेवाएं संचालित करना शामिल हैं।

अपोलो हेल्थको लिमिटेड (एएचएल/ अपोलो हेल्थको) दरअसल “अपोलो 24|7” प्लेटफॉर्म संचालित करती है जो उपयोगकर्ताओं/ग्राहकों को डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने और डायग्नोस्टिक टेस्ट करने में मदद करता है।

केइमेड प्राइवेट लिमिटेड (केइमेड) अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित व्यवसाय में शामिल है: (i) फार्मास्युटिकल उत्पादों, ओटीसी उत्पादों, चिकित्सा उपकरणों, सर्जिकल उत्पादों, अस्पतालों के लिए वैज्ञानिक उपकरणों और एफएमसीजी का थोक वितरण; और (ii) फार्मास्युटिकल उत्पादों का विपणन और बिक्री। प्रस्तावित संयोजन में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. रास्मेली इन्‍वेस्‍टमेंट: रास्मेली ने एएचएल में कुछ अधिकारों के साथ दो चरणों में एएचएल में अल्पमत निवेश करने का प्रस्ताव रखा है;
  2. केइमेड में एएचएल का निवेश: एएचएल ने चरणबद्ध तरीके से प्राथमिक और द्वितीयक लेनदेन के माध्यम से केइमेड में कुछ शेयरों का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव किया है;
Editor

Recent Posts

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

3 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

5 घंटे ago