भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड द्वारा केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है ।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड ( जेएसडब्ल्यूईएल ) एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है जिसने मजबूत संचालन, कॉर्पोरेट प्रशासन और विवेकपूर्ण पूंजी आवंटन के साथ बिजली उत्पादन, पारेषण और व्यापार में विविध परिसंपत्तियों के साथ बिजली क्षेत्र की श्रृंखलाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज़ की है। वर्तमान में जेएसडब्ल्यूईएल (अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से) बिजली उत्पादन, बिजली पारेषण, बिजली व्यापार, कोयला खनन और बिजली उपकरण विनिर्माण में करती है।
जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी वन लिमिटेड ( जेएसडब्ल्यू थर्मल ) जेएसडब्ल्यूईएल की एक नवगठित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जिसे प्रस्तावित लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अक्टूबर 2024 में शामिल किया गया है। जेएसडब्ल्यू थर्मल के पास वर्तमान में अपनी कोई व्यावसायिक गतिविधियाँ नहीं हैं।
केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड ( केएमपीसीएल ) की स्थापना 2009 में हुई थी और यह बिजली उत्पादन और बिक्री में शामिल है। वर्तमान में, केएमपीसीएल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित 6 x 600 मेगावाट के अपने थर्मल पावर प्लांट के माध्यम से बिजली का उत्पादन और आपूर्ति कर रहा है। वर्तमान में केएमपीसीएल कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया ( सीआईआरपी ) का सामना कर रहा है।
प्रस्तावित लेन-देन में केएमपीसीएल (जो वर्तमान में दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत शुरू की गई सीआईआरपी से गुजर रहा है) में जेएसडब्ल्यूईएल (जेएसडब्ल्यू थर्मल के माध्यम से) ( प्रस्तावित संयोजन ) द्वारा 100% शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…