बिज़नेस

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड (क्रिस्टल क्रॉप) द्वारा एफएमसी नीदरलैंड्स होल्डिंग्स II बीवी और उसके सहयोगियों से एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफएमसी इंडिया) की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के पूर्णतः डाइल्यूटेड आधार (प्रस्तावित संयोजन) पर अधिग्रहण से संबंधित है ।

क्रिस्टल क्रॉप भारत में 1994 में निगमित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है। यह फसल सुरक्षा उत्पादों, बीजों और कृषि उपकरणों के विकास, विनिर्माण और वितरण से जुड़ी कंपनी है। इसके फसल सुरक्षा उत्पाद श्रेणियों में शामिल हैं: (क) खरपतवारनाशक; (ख) कवकनाशी; (ग) कीटनाशक; (घ) बीज उपचार; और (ङ) पौध स्वास्थ्य एवं पोषण।

एफएमसी इंडिया भारत के कानूनों के तहत वर्ष 2000 में निगमित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। यह एक कृषि रसायन कंपनी है जो कीटनाशक, खरपतवारनाशक, फफूंदनाशक, बीज उपचार और पौध स्वास्थ्य एवं पोषण उत्पादों सहित फसल सुरक्षा उत्पादों के विनिर्माण और विपणन के व्यवसाय में लगी हुई है।

एफएमसी इंडिया, एफएमसी कॉर्पोरेशन समूह का हिस्सा है। एफएमसी कॉर्पोरेशन, अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से, कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों, फफूंदनाशकों और पौधों के स्वास्थ्य एवं पोषण उत्पादों सहित फसल सुरक्षा उत्पादों के विकास, विनिर्माण, विपणन और बिक्री से जुड़ी हुई है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

6 मिनट ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

31 मिनट ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

32 मिनट ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

36 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के आणंद में हुई दुर्घटना के कारण होने वाली जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के आणंद में हुई दुर्घटना के कारण होने वाली जानमाल…

38 मिनट ago