भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने विगो इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन, विगो इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ( जीआईसी इन्वेस्टर ) द्वारा बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड ( ग्रोव ) में 2.143% शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है, जो अन्य बातों के साथ-साथ 28 अप्रैल 2025 के अनुपालन विलेख और शेयर सदस्यता समझौते के के अनुरूप है ।
जीआईसी इन्वेस्टर एक निवेश होल्डिंग वाहक है और एंटरप्राइज होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो बदले में जीआईसी (वेंचर्स) प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
ग्रो भारत में निगमित एक कंपनी है, जो अपने सहयोगियों के माध्यम से “ग्रो” नामक एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लिकेशन संचालित करती है, जो निवेशकों को स्टॉक और म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश करने की अनुमति देती है। यह अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित व्यवसाय में भी लगी हुई है: (ए) सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, कस्टमाइजेशन, टेस्टिंग और बेंचमार्किंग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और समाधानों की डिजाइनिंग और विकास, और सॉफ्टवेयर टूल्स प्रदान करना, बनाना और व्यवस्थित करना; (बी) लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर का विपणन और नवाचार; और (सी) अपनी समूह कंपनियों को प्रबंधन और परामर्श सेवाएं प्रदान करना।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…