insamachar

आज की ताजा खबर

Competition Commission of India (CCI)
बिज़नेस

CCI ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। द्वितीयक अधिग्रहण में बीएमएच, यूनिमेड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में शेयर हासिल करेगी ।

प्रस्तावित संयोजन में बेंटले द्वारा बीएमएच में अतिरिक्त शेयरधारिता और इसके बाद द्वितीयक खरीद के माध्यम से बीएमएच यूनिमेड में कुछ शेयरधारिता हासिल करेगी।

बेंटले सिंगापुर के कानूनों के तहत शेयर निगमित निजी कंपनी है।

बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल बहु-विशेषज्ञता वाला स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क है जिसके भारत के विभिन्न शहरों में कई अस्पताल संचालित हैं। यह चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सेवा की विस्तृत श्रृंखला के साथ ही नर्सिंग और संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान भी संचालित करता है। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के उद्देश्य से वह परोपकारी स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान करता है।

यूनिमेड के स्टार हॉस्पिटल्स ब्रांड नाम से हैदराबाद में दो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल संचालित हैं और वह कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, आपातकालीन और क्रिटिकल केयर सहित चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रदान करता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *