भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ‘मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ‘सहृदय हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड’ की 100% इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सहृदय हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) की 100% इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण शामिल है।
अधिग्रहणकर्ता एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) है, जिसे पूरी तरह से प्रस्तावित लेनदेन के उद्देश्य से ही निगमित किया गया है। इसका अप्रत्यक्ष स्वामित्व उन निवेश फंडों, वाहनों और/या खातों के पास है, जिन्हें केकेआर एंड कंपनी इंक. की विभिन्न सहायक कंपनियों द्वारा सलाह दी जाती है और प्रबंधित किया जाता है।
लक्ष्य कंपनी (प्रत्यक्ष रूप से और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से) दक्षिण और पश्चिम भारत में 28 अस्पतालों/इकाइयों और लगभग 4,800 बिस्तरों वाले एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क का संचालन करती है। यह हृदय रोग, तंत्रिका विज्ञान, पाचन तंत्र रोग विज्ञान, गुर्दा विज्ञान, ओंकोलॉजी (कैंसर), अस्थि चिकित्सा,गहन चिकित्सा, महिला स्वास्थ्य और अन्य चिकित्सा व शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ सहित 80 से अधिक नैदानिक विशेषज्ञताओं में व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है।
एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंटीग्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यूनिवर्सल न्यूट्रीसाइंस प्राइवेट लिमिटेड (यूएनएस) की…
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…