बिज़नेस

CCI ने नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड में निश्चित शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड में निश्चित शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल/लक्ष्य) में लगभग 23% शेयरधारिता (सभी संभावित शेयरों को शामिल करने के आधार पर) का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता लक्ज़मबर्ग के कानूनों के तहत नवनिर्मित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। अधिग्रहणकर्ता एक ‘विशेष प्रयोजन माध्यम कंपनी है, जिसकी भारत या वैश्विक स्तर पर कोई व्यावसायिक गतिविधियाँ या उपस्थिति नहीं है और यह अंतिम रूप से परमिरा हॉल्डिंग्स लिमिटेड (परमिरा) द्वारा नियंत्रित है।

परमिरा ‘ग्वेर्नसे’ में पंजीकृत एक निजी अंशधारिता कंपनी है, जो अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों के माध्यम से कई निवेश फर्मों को निवेश प्रबंधन सेवाएं प्रदान करता है। परमिरा अंततः कई निजी अंशधारिता कोषों को नियंत्रित करता है, जिनके पोर्टफोलियो में वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता, सेवा, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा परिवर्तन क्षेत्रों में सक्रिय कंपनियाँ शामिल हैं।

केसीआईएल एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जो ‘क्लाउडनाइन’ ब्रांड के तहत सुपर-स्पेशियल्टी अस्पतालों की प्रमुख श्रृंखलाओं में से एक के रूप में कार्य करती है। यह मुख्य रूप से मां और शिशु देखभाल पर केंद्रित है तथा मातृत्व, स्त्री रोग, बाल रोग और प्रजनन के क्षेत्रों में कार्यरत है। केसीआईएल वर्तमान में भारत के कई शहरों में अपने केंद्रों का संचालन करती है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

58 मिनट ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

1 घंटा ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

1 घंटा ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

1 घंटा ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

1 घंटा ago