भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एलियट एसोसिएट्स, एल.पी., एलियट इंटरनेशनल, एल.पी. तथा द लिवरपूल लिमिटेड पार्टनरशिप (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के कुछ इक्विटी शेयरों तथा मताधिकारों के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। प्रस्तावित अधिग्रहण टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज (टीएसई) के प्राइम मार्केट तथा/या नागोया स्टॉक एक्सचेंज (नागोया एसई) के प्रीमियर मार्केट पर एक या एकाधिक बाजार खरीद के माध्यम से टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के कुछ इक्विटी शेयरों तथा मताधिकारों के अधिग्रहण से संबंधित है।एलियट एसोसिएट्स, एल.पी. एक सीमित साझेदारी है, जिसका प्रबंधन तथा/या सलाह एलियट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट एल.पी. (ईआईएम) द्वारा किया जाता है।
एलियट इंटरनेशनल, एल.पी. एक सीमित साझेदारी है, जिसका प्रबंधन तथा/या सलाह ईआईएम द्वारा किया जाता है। द लिवरपूल लिमिटेड पार्टनरशिप एक सीमित साझेदारी है, जिसका प्रबंधन तथा/या सलाह ईआईएम द्वारा किया जाता है।टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन टीएसई तथा नागोया एसई पर सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध है। यह मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल्स, मटेरियल हैंडलिंग उपकरण (जैसे लिफ्ट ट्रक तथा स्वचालित लॉजिस्टिक्स समाधान), तथा टेक्सटाइल मशीनरी के निर्माण तथा बिक्री में संलग्न है।आयोग के विस्तृत आदेश की जानकारी बाद में दी जाएगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम…
F.I.H- हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026 में, भारतीय टीम ने कल शाम हैदराबाद में…
पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ईरान ने फारस की खाड़ी में…
भारत ने पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सहायता बढ़ा दी है। लेबनान और कतर…
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सहयोगी सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सहयोग में सक्रिय…
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…