भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीआई) ने विशाखा रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपने नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय के प्रस्तावित पुनर्गठन और विशाखा ग्लास प्राइवेट लिमिटेड में विलय को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित विलय में विशाखा रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड (वीआरपीएल) की ओर से अपने नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय का पुनर्गठन और विशाखा ग्लास प्राइवेट लिमिटेड (वीजीपीएल) में विलय शामिल है। इसके अलावा, इसमें निम्नलिखित अन्य चरण भी शामिल होंगे:
विशाखा रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड (वीआरपीएल) निम्नलिखित के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है: (i) सौर प्रणाली घटक जैसे उच्च श्रेणी के संभावित प्रेरित क्षरण-प्रतिरोधी एथिलीन विनाइल एसीटेट (पीआईडी-प्रतिरोधी ईवीए) एनकैप्सुलेंट और बैक शीट; (ii) सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली और पॉलीविनाइल क्लोराइड और उच्च घनत्व पॉलीइथिलीन पाइप; और (iii) प्लास्टिक उत्पाद जैसे पैलेट, क्रेट, बड़े डिब्बे आदि।
विशाखा रिन्यूएबल्स 1 प्राइवेट लिमिटेड (वीआर1पीएल) की स्थापना मुख्य रूप से सभी प्रकार के सौर पैनल घटकों के निर्माण के व्यवसाय में संलग्न होने के लिए की गई थी।
विशाखा मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएमपीएल) की स्थापना मुख्य रूप से सौर पैनलों के लिए एल्युमीनियम फ्रेम और अन्य सहायक गतिविधियों के निर्माण के व्यवसाय में संलग्न होने के लिए की गई थी।
विशाखा मेटल्स 1 प्राइवेट लिमिटेड (वीएम1पीएल) की स्थापना मुख्य रूप से सभी प्रकार के धातु घटकों के निर्माण के व्यवसाय में संलग्न होने के लिए की गई थी।
विशाखा ग्लास प्राइवेट लिमिटेड (वीजीपीएल) की स्थापना सौर प्रणालियों के लिए सौर ग्लास के निर्माण के व्यवसाय में संलग्न होने के लिए की गई थी।
प्रोग्रेसिव पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड (पीपीपीएल) की स्थापना सूक्ष्म सिंचाई और ड्रिप सिंचाई प्रणाली और पीवीसी, एचडीपीई और मध्यम घनत्व पॉलीथीन सहित पाइपों के निर्माण और दानेदार पदार्थों और अन्य वस्तुओं के व्यापार के लिए की गई थी।
सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर…
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी पहले के…
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नई दिल्ली…
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…