केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर अपनी यात्रा से पहले ‘टिप’/‘ऐड-ऑन’ सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं से उनकी यात्रा पूरी होने से पहले अतिरिक्त भुगतान मांगने के लिए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने ओला को इस प्रथा को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है और माना है कि यह उपभोक्ताओं को गुमराह करती है, एक अनुचित व्यापार व्यवहार है और यह भ्रम पैदा करती है।
मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता वाले सीसीपीए द्वारा यह आदेश उस फीचर सुविधा की जांच के बाद पारित किया गया, जो ऐप द्वारा ड्राइवर की खोज किए जाने के दौरान उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करने के लिए प्रेरित करती थी और यह सुझाव देती थी कि इससे तेजी से राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि ओला ने बाद में ‘टिप’ का नाम बदलकर ‘ऐड-ऑन’ कर दिया, लेकिन इसके पीछे की मूल प्रथा अपरिवर्तित रही।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक राइड-पूर्व भुगतान संकेतों के लिए ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है और इस सुविधा को बंद करने का निर्देश दिया है। यह भ्रामक स्वरूप, अनुचित प्रथाओं और भ्रामक दावों के खिलाफ एक कड़ा कदम है, जो उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
अतिरिक्त भुगतान संकेतों ने तेजी से राइड की पुष्टि होने का भ्रामक प्रभाव पैदा किया
सीसीपीए ने ओला ऐप इंटरफेस के विभिन्न संस्करणों की जांच की और पाया कि “टिप जोड़ने से तेजी से राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है”, “जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए अभी टिप दें” और “त्वरित राइड पुष्टि की अपनी संभावनाओं में सुधार करें!” जैसे संदेश यह सुझाव देते थे कि अतिरिक्त भुगतान करने से उपभोक्ताओं को तेजी से राइड सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।
प्राधिकरण ने पाया कि ये संदेश तब दिखाई देते थे जब ऐप ड्राइवर की खोज कर रहा होता था और ये सीधे पूर्व-निर्धारित भुगतान राशियों के ठीक ऊपर दिखाई देते थे। इससे यह धारणा बनी कि अतिरिक्त भुगतान बुकिंग प्रक्रिया को तेज कर सकता है। ‘हो सकता है’ (माइट) और ‘संभावना’ (चांस) जैसे शर्तसूचक शब्दों के उपयोग ने उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले समग्र प्रभाव को नहीं बदला।
ओला के स्वयं के बुकिंग डेटा ने 1 से 15 जून 2026 के लिए इस दावे का समर्थन नहीं किया। ऐड-ऑन वाले राइड अनुरोधों को बिना ऐड-ऑन वाले अनुरोधों की तुलना में कम बार स्वीकार किया गया था:
| शहर | ऐड-ऑन के साथ | बिना ऐड-ऑन के |
| दिल्ली | 38 प्रतिशत | 62 प्रतिशत |
| बेंगलुरु | 40 प्रतिशत | 68 प्रतिशत |
| मुंबई | 39 प्रतिशत | 68 प्रतिशत |
प्राधिकरण ने यह भी नोट किया कि ओला का रुख विरोधाभासी था। कंपनी ने अपनी ओर से कहा कि ऐड-ऑन ने राइड आवंटन को प्रभावित नहीं किया, वहीं उसके ऐप ने सुझाव दिया कि अतिरिक्त भुगतान करने से जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
इसके अलावा उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि प्लेटफॉर्म के अपने डेटा में ऐड-ऑन वाले अनुरोधों के लिए कम स्वीकृति दर दिखाई गई है या सुझाई गई भुगतान राशियां किस आधार पर तैयार की गई थीं। सीसीपीए ने माना कि ये चूक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(28)(iv) के तहत महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के समान हैं।
सीसीपीए ने अग्रिम टिपिंग को अनुचित व्यापार व्यवहार माना:
प्राधिकरण ने देखा कि टिप सामान्यतः सेवा प्रदान किए जाने के बाद किया जाने वाला एक स्वैच्छिक भुगतान है। यात्रा से पहले इसकी मांग करना प्रभावी रूप से एक स्वैच्छिक उपदान को सेवा-पूर्व भुगतान में बदल देता है। केवल सुविधा का नाम ‘टिप’ से बदलकर ‘ऐड-ऑन’ कर देने से इस प्रथा की प्रकृति नहीं बदली।
सीसीपीए ने यह भी नोट किया कि:
यह प्रथा मोटर वाहन एग्रीगेटर दिशानिर्देश, 2025 के खंड 14.15 के भी विपरीत पाई गई, जो केवल यात्रा पूरी होने के बाद ही टिपिंग सुविधा का प्रावधान करता है। प्राधिकरण ने नोट किया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 11 अगस्त 2026 को यह स्पष्ट किए जाने के बाद भी कि राइड पूरी होने से पहले ऐसे संकेत प्रदर्शित नहीं किए जा सकते, ओला ने यह संकेत प्रदर्शित करना जारी रखा।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(47) के तहत: अनुचित व्यापार व्यवहार में अनुचित या भ्रामक तरीकों का उपयोग और किसी सेवा के लाभों या उपयोगिता के संबंध में झूठा या भ्रामक प्रतिनिधित्व शामिल है। सीसीपीए ने माना कि ओला के अतिरिक्त भुगतान संकेत इस प्रावधान के अंतर्गत आते हैं।
अतिरिक्त भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरफेस डिजाइन में ‘कन्फर्म शेमिंग’ का उपयोग किया गया।
सीसीपीए ने इस भ्रामक स्वरूप की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2023 के तहत भी इस सुविधा की जांच की। ये संकेत तब दिखाई देते थे जब उपभोक्ता ड्राइवर द्वारा अपनी बुकिंग स्वीकार किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे होते थे। यह सुझाव देकर कि अतिरिक्त भुगतान करने से राइड सुरक्षित करने की उनकी संभावना बढ़ जाएगी, इंटरफेस ने यह संकेत दिया कि जो उपभोक्ता भुगतान नहीं करते हैं उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है या उन्हें राइड नहीं मिल सकती है। प्राधिकरण ने माना कि इससे डर की भावना पैदा हुई और यह दिशानिर्देशों के अनुलग्नक 1 के खंड 3 के तहत निर्दिष्ट ‘कन्फर्म शेमिंग’ के समान है।
प्राधिकरण ने यह भी देखा कि:
प्राधिकरण ने यह भी नोट किया कि ओला के बुकिंग डेटा में अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों और हवाई अड्डों से ऐसे अनुरोध दर्ज किए गए थे। मरीज, बुजुर्ग व्यक्ति, सामान ले जाने वाले यात्री और अकेले या रात में यात्रा करने वाले व्यक्ति जैसे उपभोक्ता ऐसे संकेतों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हो सकते हैं।
ओला को सभी राइड-पूर्व भुगतान संकेतों को बंद करने और 10 लाख रुपए का जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया
सीसीपीए ने ओला को निम्नलिखित निर्देश दिए हैं:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में 15 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने क्षय रोग के खिलाफ लड़ाई में भारत की…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025…
औषध विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 17 अक्टूबर, 2026 को…