भारत

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चिनार कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 4 अप्रैल, 2026 को श्रीनगर स्थित चिनार कोर के अंतर्गत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में सीडीएस ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सुरक्षा स्थिति और परिचालन रणनीति की समीक्षा की और कोर की अनुकरणीय परिचालन तत्परता, सैद्धांतिक सामंजस्य और दृढ़ व्यावसायिकता की प्रशंसा की। बारामूला में उन्हें भविष्य के बल प्रयोग और प्रौद्योगिकी समावेशन के बारे में जानकारी दी गई।

चिनार कोर के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि युद्ध का स्वरूप गहन परिवर्तन से गुजर रहा है, जिसके लिए डोमेन-केंद्रित दृष्टिकोण से हटकर एक मजबूत और एकीकृत संरचना पर आधारित बहु-डोमेन संचालन (एमडीओ) की ओर बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने संयुक्तता की केंद्रीयता पर जोर देते हुए कहा कि निर्णायक परिणाम प्राप्त करने के लिए थल, वायु, समुद्री, साइबर, अंतरिक्ष और संज्ञानात्मक क्षेत्रों में निर्बाध एकीकरण अपरिहार्य है। उन्होंने भविष्य के युद्ध के लिए त्वरित संयुक्त प्रशिक्षण, सिद्धांतों के सामंजस्य और सभी क्षेत्रों में समन्वित प्रभाव प्राप्त करने के लिए अंतर-संचालनीय कमान और नियंत्रण संरचनाओं के विकास का आह्वान किया।

सीडीएस ने उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए एक सुनियोजित रोडमैप की आवश्यकता पर जोर दिया – एक ऐसा रोडमैप जो एकीकृत प्रयासों के माध्यम से तकनीकी अनुकूलन, संज्ञानात्मक लचीलापन और सामूहिक तैयारी को बढ़ावा दे। उन्होंने दोहराया कि संभावित खतरों से निपटने की तैयारी दूरदर्शिता, नवाचार, एक एकीकृत युद्ध रणनीति और राष्ट्रव्यापी सामूहिक प्रयास पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के ध्यान में रखते हुए परिचालन तत्परता और सुगम्‍यता के महत्व को रेखांकित किया।

जनरल चौहान ने सभी रैंकों से परिचालन दक्षता बनाए रखने, संयुक्तता को जीवन शैली के रूप में अपनाने और भविष्य के सभी प्रकार के संघर्षों में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने बारामूला में नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों और पदाधिकारियों से भी बातचीत की और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

Editor

Recent Posts

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिज़र्व ने महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रमुख ब्याज दर 3.9% पर बरकरार रखी

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…

4 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज और कमजोर होने की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…

4 घंटे ago

भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बन गया

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…

4 घंटे ago

एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; नई कीमतें 9 नवंबर से प्रभावी होंगी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…

4 घंटे ago