भारत

CDS जनरल अनिल चौहान 9-10 मई को सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन के सम्मेलन परिवर्तन चिंतन-II की अध्यक्षता करेंगे

भारतीय सशस्त्र बल निकटस्थ रूप से एक साथ मिलकर कार्रवाई करने को ध्यान में रखते हुए तीनों सेनाओं के बीच चल रही संयुक्तता तथा एकीकरण पहल को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

“परिवर्तन चिंतन” 08 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया था। यह देश के सभी तीनों-सेना संस्थानों के प्रमुखों के लिए आयोजित होने वाला एक प्रमुख सम्मेलन है, जिसका उद्देश्य नवीनतम सुधारात्मक विचारों एवं गतिविधियों को विस्तार प्रदान करना है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की अध्यक्षता में 09-10 मई 2024 को नई दिल्ली में दो दिनों की अवधि में परिवर्तन चिंतन-II संचालित करने की योजना बनाई गई है।

मुख्य तौर पर चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की सभी उप-समितियों के सदस्य व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, स्थायी अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के रूप में कई क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, सशस्त्र बलों की संयुक्तता और एकीकरण के माध्यम से परिवर्तन की दिशा में वांछित अंतिम लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

9 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

10 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

12 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

16 घंटे ago