अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम समझौता लागू, शांति वार्ता के लिए 60 दिन की समय सीमा तय

अमरीका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक संघर्ष-विराम समझौता लागू हो गया है। इससे व्यापक शांति समझौते पर बातचीत के लिए 60 दिन की समय सीमा तय हो गई है। स्विट्जरलैंड में होने वाली बैठक से पहले डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित 14 सूत्रीय समझौते में तत्काल संघर्ष-विराम शामिल है। समझौते में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर समाधान के लिए एक ढांचा तैयार किया गया है।

समझौते के अंतर्गत अमरीका, ईरान के बंदरगाहों से नौसैनिक नाकाबंदी हटाना शुरू करेगा और सामान्य समुद्री यातायात बहाल करने की दिशा में काम करेगा। ईरान 30 दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा।

अमरीका और ईरान ने महीनों से जारी सैन्‍य टकराव को खत्म करने के मकसद से एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद औपचारिक रूप से एक नई कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू की है। इस समझौते में तुरंत युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और शांति के लिए एक व्यापक समझौते पर बातचीत करने की बात कही गई है। अमरीका ने समुद्री प्रतिबंधों में ढील देने और प्रतिबंधों से राहत दिलाने की दिशा में काम करने का वादा किया है, जबकि ईरान ने फिर से कहा है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और अंतरराष्ट्रीय निगरानी में अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडार को लेकर जताई गई चिंताओं को दूर करने पर सहमत हुआ है। इस समझौते में आर्थिक पुनर्निर्माण और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भविष्य में सहयोग के प्रावधान भी शामिल हैं। अब राजनयिकों के सामने अगले 60 दिनों के भीतर इस रूपरेखा को एक बाध्यकारी समझौते में बदलने का मुश्किल भरा काम है। हालांकि समर्थकों ने इस बड़ी कामयाबी का स्वागत करते हुए इसे पश्चिम एशिया में स्थिरता की दिशा में एक अहम कदम बताया है, लेकिन परमाणु सत्यापन, प्रतिबंधों को लागू करने और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अभी भी काफी मतभेद बने हुए हैं।

समझौते के अंतर्गत लेबनान में संघर्ष विराम भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

2 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

4 घंटे ago