भारत

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक चलाए गए बड़े अभियान ‘ऑपरेशन परिवर्तन’ के तहत 5,165 एकड़ (2,070 हेक्टेयर) भूमि पर की जा रही अवैध भांग (गांजा) की खेती को नष्ट किया।

इस अवैध खेती की पहचान जमीनी सर्वेक्षण और ड्रोन तकनीक की सहायता से की गई तथा वन और पुलिस विभागों के सहयोग से इसे नष्ट करने का अभियान चलाया गया। हिमालयी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, CBN की टीमों ने लगभग 3,500 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक उन सभी स्थानों पर अवैध खेती को नष्ट किया, जहां भांग उगाई जा रही थी। अवैध खेती को शीघ्र नष्ट करने के लिए अधिकारियों ने प्रतिदिन पैदल दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर अभियान को गति दी।

अभियान के समापन पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने मलाणा गांव के निवासियों के साथ जन-संवाद किया। इसका उद्देश्य वैकल्पिक विकास रणनीतियों को बढ़ावा देना था, जिनमें वैकल्पिक फसलों की खेती को प्रोत्साहित करना भी शामिल है। यह एनडीपीएस नीति, 2012 के तहत ब्‍यूरो के अधिदेश का हिस्सा है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्यरत मादक पदार्थों से संबंधित कानूनों को लागू करने और विनियमन करने वाली सर्वोच्च एजेंसी है। यह अवैध भांग और अफीम की खेती की पहचान करने तथा उसे नष्ट करने के लिए जिम्मेदार है। अवैध फसलों को उनके मूल स्रोत पर ही नष्ट करके ब्‍यूरो मादक पदार्थों की आपूर्ति शृंखला की एक प्रमुख कड़ी को समाप्त करता है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो पूरे देश में अवैध खेती को नष्ट करने के ऐसे अभियान जारी रखेगा। ब्यूरो ने अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर अंकुश लगाने तथा भविष्य के लिए नशामुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

3 घंटे ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

5 घंटे ago