insamachar

आज की ताजा खबर

National Science Awards
भारत

केंद्र सरकार ने 33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा की

केन्द्र सरकार ने 33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं।

इसरो-चंद्रयान-3 टीम को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए विज्ञान टीम पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर जी पद्मनाभन को जैविक विज्ञान के लिए विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सभी श्रेणियों के लिए पुरस्कार 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में दिए जाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *