भारत

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत की जांच शुरू की

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दस हाथियों की मौत की जांच के लिए एक टीम गठित की है। यह टीम मामले में स्वतंत्र जांच कर रही है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने भी मामले की जांच करने और सरकार को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। पांच सदस्यीय समिति का नेतृत्व एपीसीसीएफ (वन्यजीव) को सौंपा गया है। समिति में सामाजिक संगठन, वैज्ञानिक और पशु चिकित्सक सदस्य हैं। राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) के प्रमुख भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। एसटीएसएफ ने जंगलों और आसपास के गांवों में तलाशी ली है और घटना के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, मध्य प्रदेश बांधवगढ़ में डेरा डाले हुए हैं और मामले में की जा रही जांच एवं कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। दूसरी ओर, अपर वन महानिदेशक (बाघ और हाथी परियोजना) और सदस्य सचिव, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, एआईजी एनटीसीए, नागपुर के साथ स्थलों का दौरा किया और विभिन्न संबंधित मुद्दों और संभावित मुद्दों और हाथियों की मौत का के संभावित कारणों पर राज्य के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

मध्य प्रदेश राज्य के संबंधित अधिकारियों द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथियों की मौत जहर के कारण हो सकती है। मौत के सही कारणों का पता गहन जांच, विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलॉजिकल और टॉक्सिकोलॉजिकल रिपोर्ट के नतीजों और अन्य पुष्टिकारक साक्ष्यों के बाद ही चलेगा।

इसके अलावा, राज्य के अधिकारियों द्वारा ऐसी घटनाओं की संभावनाओं से बचने के लिए निवारक उपाय किए जा रहे हैं और अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ रिजर्व में और उसके आसपास अन्य हाथियों के झुंड की निगरानी बढ़ा दी गई है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गश्ती दल को 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर और खियातुली रेंज के सलखनिया बीट में चार हाथियों की मौत का पता चला। आस-पास के इलाकों की और तलाशी लेने पर छह और हाथी बीमार या बेहोश पाए गए। स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ (एसडब्ल्यूएफएच) के पशु चिकित्सकों की एक टीम के सहयोग से फील्ड स्टाफ और स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारियों ने बीमार हाथियों की चिकित्सा शुरू की। एसडब्ल्यूएफएच के सेवानिवृत्त प्रमुख डॉ. ए.बी. श्रीवास्तव की भी सेवाएं ली गईं। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून के पशुचिकित्सक और संकाय की राय भी ली गई है।

हालाँकि, 30 अक्टूबर को चार बीमार हाथियों की मृत्यु हो गई। इसके अलावा, लगातार दवा और उपचार के बाद भी, बाकी दो बीमार और बेहोश हाथियों की 31 अक्टूबर को जान चली गई। मृतक दस हाथियों में से एक नर और नौ मादा थीं। इसके अलावा, दस मृत हाथियों में से छह किशोर और चार वयस्क थे। जानकारी से पता चला है कि तेरह हाथियों के झुंड ने जंगल के आसपास कोदो बाजरा की फसल पर धावा बोल दिया था। दस हाथियों का पोस्टमॉर्टम 14 पशु चिकित्सकों और वन्यजीव पशु चिकित्सकों की टीम ने किया। पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा को 1 नवंबर को टॉक्सिकोलॉजिकल और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए आईवीआरआई इज्जतनगर, बरेली और एफएसएल, सागर भेजा गया है। हालाँकि, रक्त और अन्य नमूने 30 अक्टूबर को एसडब्ल्यूएफएच को भेजे गए थे, जबकि बीमार हाथियों के इलाज से प्रथम दृष्टया भेजे गए नमूनों में विषाक्त पदार्थों की उपस्थिति का संकेत मिला है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों…

5 घंटे ago

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दायित्‍यपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपनाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए IndiaAI और ICMR के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रमुख पहल इंडियाएआई ने आज भारतीय…

5 घंटे ago

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना के गांधी…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के आज एक वर्ष पूरे होने पर सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के आज एक वर्ष पूरे होने पर सशस्त्र बलों…

10 घंटे ago

NISCPR ने विज्ञान प्रौद्योगिकी नवाचार नीति और कूटनीति को सुदृढ़ करने के लिए आरआईएस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, नीति और कूटनीति के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए,…

10 घंटे ago

TDB-DST ने स्वदेशी टाइप-IV सीएनजी सिलेंडरों के व्यावसायीकरण के लिए एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया

आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वच्छ ऊर्जा परिवहन को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने…

10 घंटे ago