विश्व नम्बर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने जीन्स पहनकर खेलने से मना किए जाने के बाद फिडे वर्ल्ड रैपिड एण्ड ब्लिट्ज चेस चैम्पियनशिप को छोड़ दिया है। कार्लसन पिछले वर्ष इस चैम्पिनशिप के विजेता रहे थे। कार्लसन ने कहा कि उन्होंने अगले दिन ट्राउजर बदलने पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन उनपर जुर्माना लगाया गया और उन्हें तुरन्त ड्रेस चैन्ज करने को कहा गया। कार्लसन ने यह भी कहा कि वे शतरंज में लंबे समय के बाद इन चीजों की अधिक परवाह नहीं करते।
हाल के वर्षों में, कार्लसन विवादों में घिरे रहे हैं। उन्होंने एक प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी पर धोखाखड़ी के आरोप से जुड़े कानूनी विवाद को पिछले वर्ष सुलझाया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…