Defence News

वायुसेनाध्यक्ष ने दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया

वायुसेनाध्यक्ष (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया। उन्होंने कैडेटों को उनके प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, निस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण, आचार संहिता जैसे मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों को अपने जीवन में इन मूल्यों को हमेशा बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कैडेटों को ‘एकता और अनुशासन’ के एनसीसी आदर्श वाक्य और जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रतिज्ञा के साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया।

वायुसेनाध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर कैडेटों को विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और क्षेत्रों के लोगों से मिलने का अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार देश की ‘विविधता में एकता’ की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यक्रम में कैडेटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

वायुसेनाध्यक्ष ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की सेना, नौसेना और वायुसेना विंग के कैडेटों द्वारा दिए गए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के कैडेटों द्वारा बैंड प्रदर्शन को देखा। वायुसेनाध्यक्ष ने ‘फ्लैग एरिया’ का निरीक्षण किया, जिसे विभिन्न सामाजिक जागरूकता थीम पर सभी 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेटों द्वारा तैयार किया गया था।

वायुसेनाध्यक्ष ने ‘हॉल ऑफ फेम’ का भी दौरा किया। उन्हें राष्ट्रीय कैडेट कोर के इतिहास, प्रशिक्षण और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद, वायुसेनाध्यक्ष ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ विभिन्न निदेशालयों के कैडेटों द्वारा प्रस्तुत ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ देखा, जिसे बैले, समूह नृत्य और गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए एक आकर्षक शो प्रस्तुत किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और…

44 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी…

47 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच (WCEF) 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल…

49 मिनट ago

2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर बैंक कोई शुल्क नहीं लेंगे

सरकार ने कहा है कि बैंक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रू-पे द्वारा संचालित डेबिट…

7 घंटे ago

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत शुरू

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए नई दिल्ली में चौथे…

7 घंटे ago