चीन ने आज अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीजिंग, ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। आंकड़ों के अनुसार, चीन ने पिछले वर्ष औसतन 13.8 करोड़ बैरल प्रतिदिन ईरानी तेल खरीदा, जो ईरानी तेल की कुल खरीद का लगभग 80% था। ट्रंप ने कल घोषणा की कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश को अमरीका के साथ अपने व्यापार पर 25% टैरिफ देना होगा। चीन पहले से ही अपने सबसे करीबी सहयोगियों में से एक, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पतन से जूझ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने पिछले वर्ष वेनेजुएला से लगभग 4 लाख बैरल प्रतिदिन तेल बहुत कम कीमतों पर आयात किया था।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…