insamachar

आज की ताजा खबर

Durand Line border between Afghanistan and Pakistan.
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं। इस बीच, अफ़गानिस्‍तान की सेना ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की कई प्रमुख सैन्य चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया है। अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमलों के बाद अफ़गानी सेना ने पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी हमले किए। अफगानिस्‍तान ने दावा किया है कि उसने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक जिले में तीन और अली-शेर जिले में दो पाकिस्तानी चौकियों पर नियंत्रण स्‍थापित कर लिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *