भारत

उत्तराखंड के थराली तहसील में बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान, राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले की थराली तहसील में कल देर रात हुई तेज बारिश के बाद, राहत और बचाव कार्य जारी है। अचानक हुई बारिश के कारण टुनरी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे थराली बाज़ार क्षेत्र के कुछ हिस्सों और कई घरों में मलबा घुस गया। क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है।

अतिवृष्टि के बाद त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभागों की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चमोली जिले के जनप्रतिनिधियों से फोन पर वार्ता कर नुकसान की विस्तृत जानकारी ली और सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग देने का अनुरोध किया।

उधर, भारी बारिश के कारण कर्णप्रयाग-ग्वालदम सड़क, कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे सुचारू करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस बीच, मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

3 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

3 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

3 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

3 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

3 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

3 घंटे ago