भारत

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ के अकबरनगर में पौधारोपण किया और पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए आज राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत एक दिन में 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकबरनगर में पौधारोपण किया और पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने आस-पास और विशेषकर किसानों को अपनी मेड़ों पर पौधे लगाने चाहिए ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। इससे उन्हें कार्बन क्रेडिट योजना का भी लाभ मिलेगा।

हम सब जानते है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पांच जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देशवासियों से ‘एक पेड़, मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया था। इसके पीछे की भावना भी यही थी कि दुनिया के अंदर पर्यावरणविद् एक बात को लेकर चिंतित है और वो चिंता है एक ग्‍लोबल वार्मिंग दुनिया के अंदर जीवसृष्टि के लिए एक नया संकट खड़ा करने जा रहा है। इस अभिलाषा से हम लोगों ने प्रदेश में इस पवित्र अभियान को अपने हाथों में लिया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से वैश्विक संस्थाएं कार्बन क्रेडिट के लिए उत्तर प्रदेश को 200 करोड़ रुपये का अनुदान दे रही हैं। यह राशि किसान कल्याण पर खर्च की जाएगी।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago