बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने “उत्पादक और उत्पादन की उम्मीद वाली” कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों की समीक्षा की

कोयला मंत्रालय ने आज 12 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में 64 “उत्पादक और उत्पादन की उम्मीद वाली” कैप्टिव व वाणिज्यिक कोयला खदानों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं नामित प्राधिकारी रूपिंदर बराड़ ने की। यह रणनीतिक समीक्षा देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ से संबंधित दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो एक ऐसे सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना चाहता है जो न केवल अपनी ऊर्जा संबंधी मांगों को पूरा करने में सक्षम हो बल्कि एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भी उभर सके। बैठक के दौरान, रूपिंदर बराड़ ने बढ़े हुए कोयला उत्पादन के लिए सभी आवंटियों के प्रयासों की सराहना की और उनसे वित्त वर्ष 2024-25 के प्रतिबद्ध कोयला उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने हेतु अपने प्रयासों को दोगुना करने का आग्रह किया।

31 अगस्त, 2024 तक, 55 कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानें उत्पादन में संलग्न हैं। इनमें से 33 खदानें विद्युत क्षेत्र को, 12 खदानें गैर-विनियमित क्षेत्र को और 10 खदानें कोयले की बिक्री के लिए आवंटित की गई हैं। वित्तीय वर्ष 2025 में नौ खदानों से कोयला उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

मंत्रालय के प्रयासों से प्रभावशाली परिणाम मिले हैं, जिसमें कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन और ढुलाई, दोनों मामलों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कोयले का उत्पादन 32 प्रतिशत बढ़ गया, जो 01 अप्रैल से 31 अगस्त, 2023 के दौरान 50.11 मिलियन टन (एमटी) से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान 65.99 एमटी हो गया।

इसी प्रकार, इन खदानों से कोयले की ढुलाई में भी 32 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 01 अप्रैल से 31 अगस्त, 2023 के दौरान 55.70 एमटी से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2025 की इसी अवधि के दौरान 73.58 एमटी हो गई।

उत्पादन और ढुलाई, दोनों मामलों में ये पर्याप्त वृद्धि मंत्रालय की विभिन्न पहलों की प्रभावशीलता और देश की घरेलू कोयला आपूर्ति को बढ़ाने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है और ऊर्जा के मामले में पर्याप्तता एवं आर्थिक विकास के उन व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप है, जो भारत को अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के लिए तैयार करती है।

Editor

Recent Posts

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

33 मिनट ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

39 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

46 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

49 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

51 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

53 मिनट ago