बिज़नेस

देश में कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.85 प्रतिशत बढ़ा

कोयला मंत्रालय ने सितंबर 2024 के महीने में कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है, जो 68.94 मिलियन टन (एमटी) तक पहुँच गया है। यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने के उत्पादन 67.26 एमटी से अधिक है व 2.49% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, कुल कोयला उत्पादन (सितंबर 2024 तक) वित्त वर्ष 24-25 में 453.01 एमटी (अनंतिम) तक पहुँच गया है, जबकि वित्त वर्ष 23-24 में इसी अवधि के दौरान 427.97 एमटी था, जो कि 5.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

इसके अलावा, सितंबर 2024 में कोयला डिस्पैच में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 4.35% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 23-24 में इसी अवधि के दौरान 70.31 एमटी की तुलना में 73.37 एमटी तक पहुँच गया। वित्त वर्ष 24-25 में कुल कोयला डिस्पैच (सितंबर 2024 तक) 487.87 एमटी (अनंतिम) रहा, जबकि वित्त वर्ष 23-24 में इसी अवधि के दौरान 462.27 एमटी था, जो 5.54% की वृद्धि दर्शाता है।

इसके अलावा, उठान में वृद्धि से कोयले के स्टॉक की स्थिति में सुधार हुआ है। 29 सितंबर 2024 को डीसीबी में कुल कोयला स्टॉक 29 सितंबर 2023 को 22.15 एमटी की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए 33.46 एमटी (अनंतिम) तक पहुँच गया है, जो 51.07% की वृद्धि दर्शाता है।

कोयला मंत्रालय देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने और डिस्पैच को अधिकतम स्तर पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उत्पादन और डिस्पैच दोनों के उपर की और जाने की प्रवृत्ति ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करती है और कोयला आपूर्ति में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

4 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

5 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

5 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

5 घंटे ago