बिज़नेस

कोयला उत्पादन में 10.15 प्रतिशत और कोयला प्रेषण में 10.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई

मई 2024 में भारत का कोयला उत्पादन 83.91 मिलियन टन (अनंतिम) हुआ, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए 76.18 मिलियन टन की तुलना में 10.15 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाता है। इस अवधि के दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 64.40 मिलियन टन (अनंतिम) कोयला उत्पादन हासिल किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए 59.93 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 7.46 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा, मई 2024 में कैप्टिव और अन्य संस्थाओं का कोयला उत्पादन 13.78 मिलियन टन (अनंतिम) रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32.76 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। पिछले वर्ष इन संस्‍थाओं का उत्‍पादन 10.38 मिलियन टन रहा।

इसी तरह, मई 2024 के लिए भारत का कुल कोयला प्रेषण 90.84 मिलियन टन (अनंतिम) हुआ। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.35 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष यह प्रेषण 82.32 मिलियन टन दर्ज किया गया था। मई 2024 के दौरान सीआईएल ने 69.08 मिलियन टन (अनंतिम) कोयला प्रेषण किया था जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए 63.67 मिलियन टन प्रेषण की तुलना में 8.50 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा, मई में कैप्टिव और अन्य संस्थाओं द्वारा कोयला प्रेषण 16 मिलियन टन (अनंतिम) दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 29.33 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। पिछले वर्ष इन संस्‍थाओं का प्रेषण 12.37 मिलियन टन रहा था।

कोयला कंपनियों के पास कोयला का कुल स्टॉक 96.48 मिलियन टन है। सीआईएल के पास 83.01 मिलियन टन कोयला स्टॉक है, जबकि कैप्टिव और अन्य कंपनियों के पास 8.28 मिलियन टन कोयले का स्टॉक है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

35 मिनट ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

3 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

3 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

3 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

3 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

3 घंटे ago