Defence News

भारत और श्रीलंका के तटरक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कोलंबो में 7वीं वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक की

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और श्रीलंका तटरक्षक (एसएलसीजी) ने कोलंबो में 7वीं वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। महानिदेशक डीजी एस परमेश के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय आईसीजी प्रतिनिधिमंडल और महानिदेशक रियर एडमिरल वाईआर सेरासिंघे के नेतृत्व में एसएलसीजी प्रतिनिधिमंडल ने इस बैठक में भाग लिया, जो दोनों तटरक्षकों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान साबित हुई।

बैठक ने दोनों तटरक्षकों की समुद्री चुनौतियों का सामना करने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, साथ ही साथ क्षेत्रीय समुद्रिक समकालीन मुद्दों की एक श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें ड्रग तस्करी, समुद्री प्रदूषण, नाविकों की सुरक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और अन्य सहयोगात्मक व्यवस्थाएँ शामिल हैं। जिसके परिणामस्वरूप बैठकमें इन चुनौतियों का सामना करने में पारस्परिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया, जिससे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा ढाँचा मजबूत हुआ।

यह वार्षिक बैठक मई 2018 में दोनों समुद्री एजेंसियों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन में उल्लिखित संस्थागत तंत्र का पालन करती है। बैठक का 8वाँ संस्करण 2025 में आईसीजी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…

5 घंटे ago

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…

5 घंटे ago

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…

5 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…

5 घंटे ago

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…

5 घंटे ago