अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया ने 10 अगस्त के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में 30 दिन के आर्थिक, सामाजिक और पारिस्थितिक आपातकाल की घोषणा की

कोलंबिया ने 10 अगस्‍त को आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में 30 दिनों के लिए आर्थिक, सामाजिक और पारिस्थितिक आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला ने बोगोटा में कैबिनेट बैठक के बाद इस आदेश पर हस्ताक्षर किए।

राष्ट्रपति ने कहा कि कोलंबिया अपने इतिहास में सबसे जटिल वित्तीय स्थिति का सामना कर रहा है, जिसके कारण असाधारण उपाय आवश्यक हो गए हैं। सरकार ने कहा है कि आपातकालीन उपायों का ध्यान क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण, व्यवसायों, स्कूलों और अस्पतालों सहित आवश्यक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बहाल करने पर केंद्रित होगा।

कोलंबिया की राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने बताया कि आज सुबह तक सात दशमलव चार तीव्रता के भूकंप में 319 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार हजार चार सौ 69 लोग घायल और 260 लोग लापता हैं।

एजेंसी ने कहा कि 15 विभागों के 476 नगर पालिकाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे लगभग दो लाख 73 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में अभियान चला रहे हैं।

Editor

Recent Posts

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

2 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

3 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

3 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

3 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले के पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम सुरक्षा बलों के साथ…

3 घंटे ago