इस वर्ष नवंबर महीने में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में एक दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि सीमेंट, इस्पात, उर्वरक और कोयले के उत्पादन में नवंबर महीने में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष नवंबर महीने में पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में कोयला उत्पादन में दो दशमलव एक प्रतिशत, उर्वरक उत्पादन में पांच दशमलव छह प्रतिशत, सीमेंट उत्पादन में 14 दशमलव पांच प्रतिशत और इस्पात उत्पादन में छह दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नवंबर महीने में कच्चे तेल के उत्पादन में तीन दशमलव दो प्रतिशत और प्राकृतिक गैस उत्पादन में दो दशमलव पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…