बिज़नेस

नवंबर महीने में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले वर्ष की तुलना में 1.8% की वृद्धि दर्ज

इस वर्ष नवंबर महीने में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में एक दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि सीमेंट, इस्‍पात, उर्वरक और कोयले के उत्‍पादन में नवंबर महीने में सकारात्‍मक वृद्धि दर्ज हुई है। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष नवंबर महीने में पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में कोयला उत्‍पादन में दो दशमलव एक प्रतिशत, उर्वरक उत्‍पादन में पांच दशमलव छह प्रतिशत, सीमेंट उत्‍पादन में 14 दशमलव पांच प्रतिशत और इस्‍पात उत्‍पादन में छह दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नवंबर महीने में कच्‍चे तेल के उत्‍पादन में तीन दशमलव दो प्रतिशत और प्राकृतिक गैस उत्‍पादन में दो दशमलव पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

8 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

8 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

9 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

13 घंटे ago