प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना के अन्तर्गत एक सौ 93 कंपनियां लगभग 91 हजार इन्टर्नशिप के अवसर प्रदान करेंगी। इसके लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं जो 25 अक्तूबर तक चलेंगे। सरकार ने इन्टर्नशिप पोर्टल को प्रायोगिक परियोजना के तौर पर तीन अक्तूबर को शुरू किया था। सरकार का लक्ष्य इस वित्त वर्ष में सवा लाख इन्टर्नशिप अवसर प्रदान करना है। यह अवसर ऑनलाइन पोर्टल – पी एम इन्टर्नशिप डॉट एम सी ए डॉट जी ओ वी डॉट इन (pminternship.mca.gov.in) के माध्यम से प्रदान किये जा रहे हैं। इस परियोजना पर आठ सौ करोड़ रुपये की लागत आयेगी। सरकार ने पांच वर्ष के दौरान 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ उम्मीदवारों को इन्टर्नशिप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इन्टर्नशिप के दौरान युवाओं को एक वर्ष के लिए पांच हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक दिया जायेगा। उन्हें 6 हजार रुपये की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी। इन्टर्नशिप के ये अवसर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 737 जिलों में उपलब्ध होंगे। ये अवसर तेल, गैस, ऊर्जा, यात्रा, आतिथ्य, वाहन, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं जैसे 24 क्षेत्रों में मिलेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और…
विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज हिमाचल प्रदेश में भगवान श्री रघुनाथ जी की रथ…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…