भारत

मध्य प्रदेश में इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया

मध्य प्रदेश में इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर नामांकन वापसी की औपचारिकताओं को पूरा किया। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर घटनाक्रम की जानकारी दी।

2019 के लोकसभा चुनावों में, इंदौर सीट भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पंकज संघवी पर पांच लाख से अधिक वोटों की बढ़त के साथ जीती थी।

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय क्रांति बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। 140 करोड़ लोग एक साथ मिलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए और विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ एक स्वर में साथ चल रहे हैं। और आज उस श्रेणी में इंदौर के अक्षय क्रांति बम भी शामिल हो गए हैं। मुझे बहुत खुशी है कि आज वे राष्ट्रवाद सोच के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।”

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

1 घंटा ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago