केरल में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने आज वायनाड संसदीय क्षेत्र के अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां 13 नवम्बर को चेलक्कारा आरक्षित और पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्रों के साथ उपचुनाव होगा।
किसी भी चुनावी लड़ाई में प्रियंका का यह पहला कदम है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल, राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और यूडीएफ गठबंधन सहयोगियों के साथ एक खुले वाहन में रोड शो में भाग लिया।
प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी भी शामिल थीं। एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वायनाड का हिस्सा होना उनके लिए सम्मान की बात है।
कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित आठ उथले जल के पनडुब्बी-रोधी जहाजों (एएसडब्ल्यू…
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…