भारत

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

समग्र देश आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहा है। राजधानी दिल्‍ली में महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को भी उनकी 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्‍ट्रप‍िता को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा है कि यह दिवस महात्‍मा गांधी के आदर्शों और मूल्‍यों के प्रति समर्पण का अवसर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की सत्य, अहिंसा और नैतिक साहस की चिरस्थायी विरासत का उल्लेख किया, जो दुनिया भर की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने एक विकसित और समावेशी भारत की ओर सामूहिक यात्रा में मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में गांधीजी के आदर्शों के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

महात्‍मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्‍य में आज अंतर्राष्‍ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हमें शांतिपूर्ण विश्‍व के प्रति महात्‍मा गांधी के संदेश का स्‍मरण कराता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी निष्ठा, विनम्रता और निर्णायक नेतृत्व की चिरस्थायी विरासत का स्मरण किया।

प्रधानमंत्री ने इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों में भारत के राष्ट्रीय चरित्र को आकार देने में शास्त्री जी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उनका प्रतिष्ठित नारा ‘जय जवान जय किसान’ आज भी देश के सैनिकों और किसानों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन और नेतृत्व एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के सामूहिक प्रयास में भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Editor

Recent Posts

फीफ़ा विश्‍व कप में हुए रोमांचक मुक़ाबले में अर्जेंटीना, काबो वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम सोलह में; मिस्र भी अंतिम सोलह में पहुंचा

फीफा फुटबॉल विश्व कप में, अर्जेंटीना ने अमरीका के मियामी गार्डन्स में खेले गए रोमांचक…

14 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई,…

24 मिनट ago

गुजरात एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया

गुजरात में आतंकरोधी दस्ते-एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों…

34 मिनट ago

भारत ने स्पष्ट कहा, जब तब पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना नहीं छोड़ेगा तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी

भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तब पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देना नहीं…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर…

17 घंटे ago