वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल निर्यात में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़कर दो सौ दस अरब डॉलर से अधिक हो गया है। वाणिज्य और उद्योग सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि दूसरी तरफ देश का आयात जून महीने में तीन दशमलव सात-एक प्रतिशत कम होकर 53 अरब 92 करोड़ डॉलर हो गया जबकि पिछले वर्ष के जून महीने में 56 अरब डॉलर का आयात हुआ था। इस वर्ष जून में वस्तु तथा सेवा क्षेत्र के कुल निर्यात में भी बढो़तरी हुई और यह पिछले वर्ष जून के 63 अरब 83 करोड़ डॉलर से बढ़कर लगभग 68 अरब डॉलर हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष जून में देश का व्यापार घाटा 18 अरब 78 करोड़ डॉलर हुआ था।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…