क्रिकेट में, भारत वर्ष 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 का एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2035 तक होने वाले प्रमुख पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंटों की मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी 9 से 28 अक्टूबर तक खेली जाएगी। वहीं, वर्ष 2031 का एकदिवसीय विश्व कप 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। आईसीसी ने वर्ष 2031 के बाद होने वाले टूर्नामेंटों की तारीखों की भी घोषणा कर दी है, हालांकि इनके मेजबान देशों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं। इस कार्यक्रम में वर्ष 2028 से 2035 तक होने वाले टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप शामिल हैं।
वर्ष 2028 का टी-20 विश्व कप 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। इसके बाद वर्ष 2030 का टी-20 विश्व कप इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। वर्ष 2032 और 2034 के टी-20 विश्व कप भी घोषित कार्यक्रम में शामिल हैं, लेकिन इनके आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
इस बीच, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल वर्ष 2035 तक हर दो साल बाद जून महीने में आयोजित किया जाता रहेगा। इंग्लैंड वर्ष 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि वर्ष 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान देशों का फैसला होना बाकी है।
चार दिन चलने वाली छठ पूजा आज सुबह उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हो गई।…
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर…
भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित…
न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…